2022 में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। अगले साल होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल दूसरी बार गुजरात पहुंचे। इससे पहले वो फरवरी में सूरत गए थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनी।
