x

दिल्ली सरकार खराब हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देगी

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने बेमौसम बारिश के कारण फसल खराबे की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार फसल खराबे के लिए प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये का मुआवजा देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। इस घोषणा के बाद से फसल खराबे के बाद मायूस बैठे दिल्ली के किसानों में चेहरों पर थोड़ी खुशी का संचार हुआ है।