अब नहीं रुलाएगा प्याज, केजरीवाल सरकार दिल्ली में बेचेगी 24 रुपये किलो में प्याज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिल्ली में प्याज के आसमान छूते भाव को देखते हुए सोमवार को केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल दिल्ली सरकार राजधानी वासियों को राहत देने के लिए मोबाइल वैन से प्याज 24 रुपये किलो में बेचेगी और 10 दिन के भीतर प्याज की बिक्री शुरु हो जाएगी. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने इसके लिए प्रक्रिया शुरु कर दी है. प्याज को ट्रांसपोर्ट करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं.
