दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में 5 माह से नहीं मिला वेतन, डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
बकाया वेतन की वजह से दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वहीं इस विरोध प्रदर्शन में अस्पताल के बाकी कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। जबकि डॉक्टरों को बीते दो महीने से वेतन नहीं दिया गया। कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं।
