दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर ने लगाई यमुना में डुबकी, बीजेपी सांसद की चुनौती स्वीकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा के साथ बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने बदसलूकी की थी। सांसद ने यमुना में झाग पर स्प्रे करने के लिए उन्हें फटकारते हुए यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी। सांसद की दलील थी कि इससे पानी जहरीला होगा लेकिन रविवार को अफसर यमुना के पानी से नहाने के बाद बोले- पानी स्वच्छ है। लोग इसमें बेझिझक डुबकी लगा सकते हैं।
