दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा मंजूर
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2022/10/19/1666161555.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: dna india
दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया। विजयादशमी के मौके पर बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाने के लिए हुए एक कार्यक्रम में उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप लगे। अधिसूचना में कहा गया है कि, "दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।"