किसानों के प्रदर्शन को नहीं मिली दिल्ली पुलिस से अनुमति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
संसद का मॉनसून सत्र सोमवार यानी आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में किसान संगठनों ने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 22 जुलाई को संसद का घेराव करने का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस संसद भवन के बाहर प्रदर्शन की इजाजत देने के मूड में ही नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई थी।
