'दिल्ली पुलिस ने फाड़े मेरे कपड़े', कांग्रेस की महिला सांसद ने लगाया संगीन आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ दिल्ली में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किए थे। इस बीच तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस की सांसद जोतिमणि ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस की महिला सांसद जोतिमणि का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े। सांसद जोतिमणि ने इसको लेकर अपने ट्विटर पर वीडियो भी जारी किया।
