प्रिंस पासवान के खिलाफ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज, एफआईआर में चिराग का भी नाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social news
एलजेपी सांसद प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज हुई। बता दें पीड़ित युवती ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब अदालत के आदेश के बाद कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस पासवान के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की।
