दिल्ली हिंसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हुई, 300 अस्पतालों में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालात भले ही सामान्य हुए हो, लेकिन राजधानी में दहशत बरकरार है। दंगों के मृतकों की संख्या आज बढ़कर 42 हुई, जबकि 300 से ज्यादा लोग अस्पतालों में हैं। हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने अबतक 148 एफआईआर दर्ज कीं, 630 लोगों को पकड़ा और कई गिरफ्तारियां भी कीं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 7000 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। दूसरी ओर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने ताहिर की फैक्टरी से सबूत जुटाए।
