दिल्ली का शिक्षा व स्वास्थ्य मॉडल पंजाब में होगा लागू, आज सीएम मान आएंगे दिल्ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: kpnews24x7
पंजाब सीएम भगवंत मान आज दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए बदलावों को देखने आएंगे। उनके साथ पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री के अलावा मुख्य सचिव, स्वास्थ्य व शिक्षा सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारी इन कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
