परिसीमन आयोग की बैठक जारी, जम्मू संभाग में छह और कश्मीर में एक विधानसभा सीट बढ़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों के पुनर्निर्धारण की स्थिति लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के मुताबिक परिसीमन आयोग की बैठक में जम्मू संभाग में छह और कश्मीर में एक विधानसभा सीट बढ़ाई गई है। आयोग की बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई। केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीटों को फिर से तैयार करने के लिए गठित परिसीमन आयोग ने अपने पांचों सहयोगी सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की।
