नागरिकता कानून के खिलाफ आज भी प्रदर्शन जारी, SC में सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
CAA के खिलाफ छात्र सड़कों पर हैं। विपक्षी पार्टियां भी कानून का विरोध कर रही हैं। कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र में जो हिंसा हुई और पुलिस की कार्रवाई हुई, उसके विरोध में देश की कई यूनिवर्सिटी प्रदर्शन कर रही हैं। देश में कुल 22 बड़े कैंपस हैं, जहां पर विरोध प्रदर्शन जारी है। जामिया हिंसा को लेकर आज SC में भी सुनवाई हो सकती है।
