इमरान के समर्थन में कई पाकिस्तानी शहरों में प्रदर्शन, सेना के खिलाफ हुई नारेबाजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
इमरान खान के समर्थन में पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन जारी हैं। इस्लामाबाद, कराची, मुल्तान, क्वेटा, पेशावर में हजारों लोग सड़क पर उतर कर विपक्ष का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान में इमरान के समर्थन में 'चौकीदार चोर है' के नारे लगे। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लाल हवेली पर प्रदर्शन के दौरान यह नारे सुनाई दिए। प्रदर्शन के दौरान भी लोग तख्तियां लिए दिखाई दिए।
