x

यूपी में कोरोना से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि कोरोना संक्रमण के चलते ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों का निधन हुआ उनके परिजनों के लिए अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं। बकौल योगी, संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ पूर्ण सहयोग किया जाएगा।