सीबीआई के विरोध के बावजूद लालू को चारा घोटाले के पांचवें मामले में भी मिली जमानत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले में जमानत मिली। सीबीआई ने जमानत का विरोध किया था। उन्हें आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत दी गई। लालू को एक लाख रुपये का बांड व जुर्माने के 10 लाख रुपये चुकाने होंगे। राजद प्रमुख को चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में पहले सजा मिल चुकी है और उनमें जमानत भी मिल गई है।
