अमेरिकी आपत्ति के बावजूद, रूस ने भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति की शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
रूस ने भारत को एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति शुरू की। बता दें भारत ने 2018 में अमेरिका की आपत्ति के बावजूद रूस से 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रणालियां खरीदने का समझौता किया था। रूस के फेडरल सर्विस फार मिलिट्री- टेक्नीकल कोआपरेशन के निदेशक दिमित्री शुगाएव ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की भारत को आपूर्ति शुरू हो गई है।
