44 हजार लाख से होंगे लखनऊ में विकास कार्य- सुरेश खन्ना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
वित्त मंत्री एवं लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला विकास समिति की बैठक में प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लगी। अध्यक्ष ने जिला योजना समिति की बैठक में 42 बिंदुओं के लिए प्रस्तावित परिव्यय पर गहन समीक्षा की। वर्ष 2021-22 के लिए कुल 43,696.00 लाख के परिव्यय का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें 16,729.29 लाख पूंजीगत और 26,966.71 लाख राजस्व के मद में है।
