देवेंद्र फडणवीस फिर हुए कोरोना संक्रमित, पहले 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से कोरोना संक्रमित हुए। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी। फडणवीस ने बताया कि, वह कोरोना संक्रमित हैं और होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है। साथ ही उन्होंने अपील की है कि, जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच करा लें। इससे पहले फडणवीस अक्तूबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे।
