बाल-बाल बचे महाराष्ट्र सीएम फड़नवीस, हेलीकॉप्टर फिसला, 5वीं बार हुआ हादसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस शुक्रवार को अहमदनगर में महाजनादेश संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद पेण इलाके में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां वो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बचे। दरअसल, लैंडिंग वाली जगह जमीन गीली और फिसलन भरी होने की वजह से थोड़ी देर के लिए पायलट ने हेलीकॉप्टर से अपना नियंत्रण खो दिया था। बता दें ऐसा हादसा फडनवीस के साथ 5वीं बार हुआ है।
