पुलिस हिरासत में देवेंद्र फडणवीस, ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज नागपुर में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे देवेंद्र फडणवीस को पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा। बता दें सर्वोच्च अदालत ने शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में मराठा आरक्षण को असंवैधानिक बताया था। कोर्ट के मुताबिक, मराठा समुदाय को कोटा के लिए सामाजिक, शैक्षणिक रूप से पिछड़ा घोषित नहीं किया जा सकता। ये 2018 महाराष्ट्र राज्य कानून समानता के अधिकार का उल्लंघन है।
