दिग्विजय ने कहा 'गद्दार' तो सिंधिया का पलटवार, बोले- मैं उनके जितना नहीं गिर सकता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हुई। शनिवार को सिंधिया ने दिग्गी के करीबी कई कांग्रेसियों के बीजेपी में शामिल कराया था। जिस पर दिग्गी ने उन्हें गद्दार कहा था। सिंधिया ने इस पर कहा कि मैं उनके स्तर पर गिरकर बात नहीं कर सकता। जो व्यक्ति ओसामा को ओसामा जी कहे, जो कहे कि सरकार कांग्रेस की आएगी तो धारा 370 हटाएंगे, ऐसे दिग्विजय सिंह से क्या ही कहा जाए?
