x

अनुच्छेद-370 को लेकर पाक रिपोर्टर संग दिग्विजय का ऑडियो वायरल, बीजेपी बोली- यही तो चाहता है पाक

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दिग्विजय सिंह का क्लबहाउस का सनसनीखेज ऑडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो वो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 फिर से बहाल करेगी। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, 'क्लबहाउस चैट में, दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वो अनुच्छेद-370 को निरस्त करने को लेकर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है।'