दिग्विजय सिंह हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली निवास पर क्वारंटीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। दिग्गी दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
