दिग्विजय की कार ने युवक को लगी टक्कर, सिर में चोट, कार जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: presswire18
दिग्विजय सिंह की कार ने बीते दिन एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह करीब 10 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर में चोट आई है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की है। दिग्विजय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव में उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। वहां से निकलते वक्त ये हादसा हुआ। उनकी गाड़ी जब्त की गई।
