मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए अखिलेश संग नामांकन करने पहुंची डिंपल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें, 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। डिंपल आज दोपहर करीब डेढ़ बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचीं। उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे।
