पाकिस्तानी महिला मित्र के चलते निशाने पर अमरिंदर, कांग्रेस पर संकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
पंजाब के गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पाकिस्तानी महिला अरूसा आलम के आईएसआई से संबंधों की जांच के आदेश शुक्रवार को जारी किए। इससे भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री रंधावा को कई ट्वीट के जरिए आड़े हाथों लिया है। उन्होंने रंधावा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा, सूबे के पुलिस महानिदेशक को एक ऐसे मामले की जांच में लगा दिया है, जिसका कोई आधार ही नहीं है।
