अफगानिस्तान पर नियंत्रण को लेकर बाजवा और आईएसआई प्रमुख के बीच बढ़ी दरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और आईएसआई चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। दरअसल पिछले कई सालों से तालिबान के नेताओं की देखभाल की जिम्मेदारी पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई संभालता आया है। जबकि अब पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने हाथ में चाहती है। इसी बात को लेकर सेना प्रमुख और आईएसआई प्रमुख में मतभेद गहराए।
