x

मणिपुर में टिकट वितरण से असंतुष्ट बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Easr Mojo

मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और प्रदेश इकाई की अध्यक्ष शारदा देवी के पुतले और पार्टी के झंडे जलाए। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची में पार्टी के वफादारों को नजरअंदाज कर कांग्रेस से आने वाले नेताओं को टिकट दिए जाने के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा के कई नेताओं ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।