x

महाराष्ट्र में विभागों का हुआ बंटवारा, डिप्टी CM फडणवीस को गृह और वित्त मंत्रालय का जिम्मा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Business Today

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह और वित्त विभाग मिला। शहरी विकास विभाग मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने पास रखा। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के 39 दिन बाद मंगलवार को कुल 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। 50-50 फॉर्मूले के तहत भाजपा और शिंदे गुट से 9-9 विधायकों को मंत्री बनाया था।