'अम्मा कैंटीन' के बोर्ड और जयललिता के नाम से बदसलूकी, डीएमके ने दो कार्यकर्ताओं को किया निष्काषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कैंटीन में जयललिता के नाम और तस्वीर के बोर्ड फेंके गए। मामले में डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने 2 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्काषित किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। बता दें नगर निकाय और चेन्नई नगर निगम द्वारा संचालित 'अम्मा कैंटीन' में सस्ते दामों पर भोजन मिलता है।
