डीएमके ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए एमएम अब्दुल्ला को बनाया उम्मीदवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने राज्यसभा सीट के लिए 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को एमएम अब्दुल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया।अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक के ए मोहम्मदजान का इस साल मार्च में निधन होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और इस पर उपचुनाव कराना अनिवार्य हो गया था। द्रमुक अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एक बयान में अब्दुल्ला को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।
