रूसी सैनिकों पर लगा यूक्रेनी पत्रकार को अगवा करने का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Latestly
यूक्रेन की स्वतंत्र समाचार एजेंसी यूएनआईएएन के पत्रकार दिमित्रो खिल्युक को रूसी सेना ने 4 मार्च को कीव के एक गांव से अगवा किया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था, 'उनका विशोरोड जिले के कोजारोविची गांव कब्जे में था और वहां पानी नहीं था। दुकानें खाली थीं और इंटरनेट कनेक्शन बहुत कमजोर था।' खिल्युक के लापता होने की सूचना दोस्तों ने दी। खिल्युक को रूसी सैनिकों ने हिरासत में लिया।
