डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा भारत में नेपाल के राजदूत नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
बीते दिनों नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। अर्थशास्त्री डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा इससे पहले नेपाल की तरफ से अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। हवाई से अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले शर्मा 2002 से 2006 के बीच नेपाल के राष्ट्रीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। वे नेपाल के वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार भी रहे।
