द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति बनीं, देश को मिली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई है। द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति बनी हैं। एनडीए की तरफ से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया। उनकी जीत के बाद देश और विदेश से बधाई देने वालों का तांता लग गया है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके घर पहुंचे और जीत की बधाई दी। वहीं, निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है।
