x

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, बोलीं- 'मेरे निर्वाचन में गरीब का आशीर्वाद, बेटियों का सामर्थ्य व महिलाओं के सपने'

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: India Ahead news

द्रौपदी मुर्मू को सीजेआई एन.वी. रमण ने शपथ दिलाई। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, वो पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं, 'भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है।'