एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी द्रौपदी मुर्मू, यशवंत सिन्हा से होगा मुकाबला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: livemint
भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से मुर्मू का मुकाबला होगा। बता दें मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में मुर्मू के नाम पर मुहर लगाई गई। बता दें मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल रह चुकी हैं।
