आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
रामनाथ कोविंद की विदाई के बाद द्रौपदी मुर्मू आज देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। शपथ समारोह संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जहां चीफ जस्टिस एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
