रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमला, पुतिन बोले- हम NATO से जंग के लिए तैयार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि वे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) से जंग के लिए तैयार हैं। ड्रोन हमलों के लिए रूस का विदेश मंत्रालय पहले भी NATO को जिम्मेदार ठहरा चुका है। बता दें कि मॉस्को पर 3 ड्रोन हमलों में इमारत को नुकसान पहुंचा है और एक शख्स के घायल होने की खबर है।