देश में 100 विभिन्न जगहों पर खेतों में उड़े ड्रोन, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
शुक्रवार को पीएम मोदी ने 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया। जो विभिन्न इलाकों में खेतों में उड़े। इनसे खेतों में दवाओं का छिड़काव होगा। पीएम ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि यह शुरुआत न केवल ड्रोन सेक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि इसमें संभावनाओं का अनंत आसमान भी खुलेगा। अब यह तकनीक 21वीं सदी की आधुनिक कृषि व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय है।'
