ईडी ने संजय राउत की संपत्ति कुर्क की, शिवसेना नेता का ट्वीट- असत्यमेव जयते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत के अलीबाग में एक प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया। ये कार्रवाई होने के बाद संजय ने ट्विटर पर लिखा- असत्यमेव जयते। ईडी ने 11 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की, जिसमें से 9 करोड़ की प्रॉपर्टी प्रवीण राउत की है। जबकि 2 करोड़ की प्रॉपर्टी संजय राउत की पत्नी की है।
