ईडी का दावा: नवाब मलिक के हैं डी कंपनी से संबंध, उनके पास हैं पुख्ता सबूत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईडी ने कहा कि नवाब मलिक के दाऊद इब्राहिम के गिरोह से संबंध हैं। जिसके पुख्ता सबूत उनके पास हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता को फरवरी में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग और आतंक वित्तपोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने उनके खिलाफ कई सबूत इकट्ठा किए, जिसमें 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के भांजे अली शाह पारकर का बयान भी शामिल है।
