ED ने कसा आजम खान पर शिकंजा, कथित तौर पर जमीन हड़पने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
यूपी सरकार द्वारा भू माफिया घोषित किए गए सपा सांसद आजम खान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. पहले जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन कब्जाने का आरोप, फिर किताबें चोरी का इल्जाम लगा है. वहीं गुरुवार को ED ने आजम खान पर यूपी में कथित तौर पर जमीन हड़पने के कई मामलों को लेकर केस दर्ज किया है. अधिकारियों ने बताया कि UP पुलिस से सांसद के खिलाफ 26 FIR का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ ECIR दर्ज किया है.
