ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को नया समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Tv9Hindi
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब को ईडी ने नया समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। 28 सितंबर को उनसे पूछताछ करेगी। एजेंसी ने परब को दूसरी बार समन भेजा है। इससे पहले, शिवसेना नेता को 31 अगस्त को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने एक लोक सेवक और महाराष्ट्र राज्य मंत्री के रूप में कुछ प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा था।
