ईडी ने अब राहुल को नहीं बुलाया, 5वें दिन 11 घंटे से ज्यादा हुई पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Today
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने राहुल गांधी से 5वें दिन पूछताछ की। लगातार 10 घंटे पूछताछ के बाद राहुल को करीब 30 मिनट का ब्रेक मिला। इसके बाद देर रात तक फिर सवाल-जवाब हुए। ईडी ने उन्हें आगे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है। इस बीच कांग्रेस का प्रदर्शन भी चलता रहा। हिरासत में लिए जाने से गुस्साई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर थूका।
