मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक को ईडी का नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी पत्नी को भी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। बताया गया है कि दोनों से कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों को लेकर 1 सितंबर को पूछताछ की जा सकती है।
