मनी लान्ड्रिंग मामले में ईडी ने सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर मारे छापे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के सिलसिले में दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। जांच टीमों ने इस मामले से जुड़े व्यक्तियों के आवासीय और कार्यालय परिसरों में छापेमारी की। जांच टीमों ने कम से कम 10 आवासीय और व्यावसायिक स्थानों पर छापेमारी की है। यह तलाशी अभियान प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत चलायी गयी है।
