मुंबई में अंडरवर्ल्ड के ठिकानों पर ईडी का छापा, दाऊद की बहन के यहां भी छापेमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
मुंबई में ईडी अंडरवर्ल्ड के ठिकानों पर छापेमारी की कारवाई को अंजाम दे रही है। इस क्रम में दाउद इब्राहिम की बहन के घर पर भी छापेमारी हुई। छापेमारी एक मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते हुई, जिसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसकी बहन हसीना पारकर और दाऊद के सहयोगी का नाम शामिल है। ईडी कई नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है, जिनके तार डी कंपनी से जुड़े हैं।
