नेशनल हेराल्ड केस: ईडी ने राहुल गांधी को दोबारा समन भेजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने के लिए समन भेजा है। इससे पहले उन्हें 2 जून को पेश होना था लेकिन विदेश में होने के चलते राहुल ईडी के सामने पेश नहीं हो सके। तब कांग्रेस ने राहुल को ईडी से दोबारा पेशी पर बुलाने की मांग की थी। राहुल 19 मई को रवाना हुए और 5 जून तक लौट सकते हैं।
