राहुल से आज लगातार दूसरे दिन भी होगी ईडी की पूछताछ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से आज लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ होगी। राहुल से सोमवार को करीब 10 घंटे पूछताछ हुई। वह रात 11 बजकर 10 मिनट पर ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे।
